Tuesday, 4 October 2016

शरीर में प्राण एक ही होता है लेकिन शरीर के विभिन्न स्थानों में रहने के कारण समझाने के उद्देश्य से पांच भागों में विभक्त कर उनका नाम दिया गया है जैसे : प्राण , अपान , व्यान , समान और उदान । प्राणी जब श्वास लेता है तो शरीर की प्राण नाड़ियों में प्राण की गति नीचे की ओर होती है , जब प्रश्वास छोड़ता है तब प्राण नाड़ियों में उपर की ओर गति होती है ।